फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-17 में चौथी मंजिल में निजी कंपनी के ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वीरवार शाम सेक्टर-17 के एससीओ नंबर-125 से 127 में चौथे मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग के बाद निचले फ्लोर पर मौजूद दो ऑफिसों को खाली करवा दिया गया। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां, दो फायर विभाग बुलेट और पुलिस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने पहले तो बिल्डिंग की लाइट को बंद किया और फिर सिलिंडरों के जरिए आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मध्य मार्ग पर सेक्टर-17 की साइड शराब ठेके वाली बिल्डिंग एससीओ नंबर-125 से 127 में चौथे फ्लोर पर प्रीमो लिमिटेड कंपनी और पंजाब की शुगर मिलों के शुगरफैड का कार्यालय बना हुआ है। चौथे फ्लोर पर रेनोवेशन का काम चल रहा है। वीरवार शाम को करीब चार बजे यहां मौजूद एक कर्मी ने लकड़ी की अलमारी में से धुआं निकलते देखा। लेकिन यह आग अलमारी के अंदर बने बिजली के एमसी बोर्ड में लगी हुई थी। आग लगने के कारण पूरे दफ्तर में धुआं ही धुआं फैल गया लेकिन कोई अलार्म नहीं बजा। आग की सूचना से बिल्डिंग में मौजूद अन्य दफ्तरों में काम कर रहे कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई और सारे स्टाफ को आनन-फानन में बाहर निकाला गया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए। आग देखने वाले व्यक्ति ने तुरंत 112 पर फोन किया। सूचना पाते ही सेक्टर-17 से फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों के अलावा पुलिस की भी दो गाड़ियां पहुंच गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर-112 पर आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
समय रहते काबू की आग, बड़ा हादसा टल गया
फायर कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो आग बिजली के एमसी बोर्ड में लगी थी जहां सीधे तौर पर पानी भी नहीं डाला जा सकता था। इसलिए सबसे पहले इस बिल्डिंग में चौथे फ्लोर की लाइट को ही बंद किया गया और इसके बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग देख ली गई और इसे काबू कर लिया गया। क्योंकि जिस जगह आग लगी थी, वह हॉल रूम सारा कुर्सियों के अलावा लकड़ी के सामान और फाइलों से भरा हुआ था। आग लगने के कारण पूरा दफ्तर धुएं से भर गया था।
विज्ञापन

मिनी सचिवालय में जल गया था सारा रिकॉर्ड और पूरा दफ्तर

सेक्टर-17 में ही चार दिन पहले हरियाणा मिनी सिविल सचिवालय में आग लग गई थी। आगजनी की घटना में चार अधिकारियों के कमरे जलकर खाक हो गए थे। इसके अलावा करीब 15 कंप्यूटर, 15 प्रिंटर, दो फोटोस्टेट मशीनें, रेवेन्यू विभाग का सारा रिकॉर्ड और सारा फर्नीचर भी जल गया था। इस मामले में अभी तक जांच चल रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि आगजनी की घटना बंद दफ्तर में दो दिनों चल रहे हीटर के कारण हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें