फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई लॉन्ड्री के पीछे जंगल में लगी आग, सुरक्षा और अग्निशमन दल ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई की लॉन्ड्री के पीछे झाड़ियों में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना पर सुरक्षाकर्मी और अग्निशमन दल ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार झाड़ियों में किए गए अवैध निर्माण में कोई व्यक्ति लोहा काटने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वेल्डिंग मशीन से निकले चिंगारी से झाड़ियों में आग लग गई। झाड़ियां सूखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। फिलहाल इससे किसी प्रकार के जानमाल की क्षति होने की सूचना नहीं है। बता दें कि लॉन्ड्री के पीछे इससे पहले 22 नवंबर 2023 की दोपहर में भी आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें