आग की सूचना पाते ही तुरंत फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शोरूम के पिछली तरफ शीशा तोड़कर बच्चों को सीढ़ियों से सकुशल नीचे उतारा गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस मौजूद रही।
पंचकूला सेक्टर 16 स्थित शोरूम की पहली मंजिल पर बने मीटर बॉक्स में आग लग गई। आग लगने के कारण धुआं दूसरी मंजिल पर बने इंस्टीट्यूट तक पहुंच गया। हार्टट्रोन इंस्टीट्यूट में उस समय करीब 25 बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन
आग लगने के कारण बच्चों में दहशत का माहौल बन गया और वे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आग की सूचना पाते ही तुरंत फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शोरूम के पिछली तरफ शीशा तोड़कर बच्चों को सीढ़ियों से सकुशल नीचे उतारा गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस मौजूद रही। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।