फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के आयुध भंडार में भयंकर आग, भारी नुकसान

Thu, 09 Apr 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के अबोहर स्थित लालगढ़ सैन्य छावनी के आयुध भंडार में भीषण आग लग गई। इससे गोला बारूद का भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


लालगढ़ सैन्य छावनी अबोहर से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित है। हादसे में कोई जानी नुकसान होने के समाचार नहीं हैं। आयुध भंडार में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी छावनी की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन सेना ने उन्हें भीतर नहीं घुसने दिया।

लालगढ़ पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे पीसीआर में सेना के आयुध भंडार (24 एफएडी) में आग लगने की सूचना दी। इससे पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। पुलिस ने श्रीगंगानगर से दमकल की सभी गाड़ियों को रवाना कर दिया।
विज्ञापन


लालगढ़ के अलावा साधुवाली छावनी से भी पानी के टैंकरों को मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग बेकाबू होती गई। आग बुझाने के लिए श्रीगंगानगर, लालगढ़ तथा पंजाब के बठिंडा से दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

आस पास के गांव खाली करवाए जा सकते हैं

पानी खत्म होने पर सेना के टैंकर व दमकल की गाड़ियां सेना के ही पंप हाउस से लगातार पानी ला रही हैं। आग के विकराल रूप को देखते हुए बठिंडा से सेना से मदद मांगी गई है।

सूत्रों के मुताबिक सेना ने लालगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को एहतियात बरतने के आदेश दिए हैं क्योंकि अगर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका तो किसी भी समय यह गांव खाली करवाए जा सकते हैं।

आग से होने वाले नुकसान की आशंका के चलते ग्रामीणों को पहले से ही सतर्क कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन सैनिकों ने सैन्य छावनी के पास किसी को भी नहीं जाने दिया।

इधर, देर शाम आग पर कुछ हद तक काबू किए जाने की जानकारी भी मिली है। सेना के किसी भी अधिकारी ने कोई भी जानकारी नहीं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें