पंजाब में एएसआई दविंदर सिंह के माध्यम से कथित तौर पर तीन लाख रुपये की मांग करने और स्वीकार करने के आरोप में एसपी संगरूर करणवीर सिंह पीपीएस के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसआई दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एसपी करणवीर सिंह फरार है। एसएसपी संगरूर एमएस सिद्धू ने यह जानकारी दी।