फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एनआरआई की संपत्ति पर कब्जे का आरोप, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना क्षेत्र में एनआरआई की संपत्ति पर जबरन कब्जा और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मेंद्र कश्यप और शैलेंद्र कश्यप ने बताया कि वे ऑस्ट्रेलिया निवासी स्वर्गीय मनमोहन कश्यप के कानूनी वारिस हैं। आरोप है कि सेक्टर-37 निवासी विक्रम सिंह और अन्य लोगों ने 5 मई 2024 को सेक्टर-17बी स्थित एक एससीओ की चौथी मंजिल पर उनके हिस्से पर कब्जा कर लिया और नुकसान पहुंचाया। सूत्रों के अनुसार पीड़ितों ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से भी शिकायत की थी, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने तथ्यों की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें