फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफी से नही बनी बात, डडलानी और पूनावाला के खिलाफ FIR

Tue, 30 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला कैंट
विज्ञापन
FIR against Dadlani and Poonawalla - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
जैन मुनि संत तरुण सागर के खिलाफ ट्वीट कर विशाल डडलानी बुरी तरह फंस गए है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने जैन समुदाय के विरोध के बाद डडलानी और तहसीन पूनावाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


अंबाला कैंट थाने में पुनीत अरोड़ा ने डडलानी और पूनावाला के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में केस दर्ज करवाया। थाना प्रभारी अजीत कुमार के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि जैन संत तरुण सागर ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार के बुलावे पर विधानसभा में प्रवचन दिए थे। आरोपियों ने जैन संत द्वारा दिए जा रहे प्रवचन को सोशल मीडिया पर एक अश्लील टिप्पणी के साथ पोस्ट किया। कैंट थाने ने केस को साइबर सेल को हैंडओवर कर दिया है। 
विज्ञापन

जैन मुनि को लेकर ददलानी ने ये कहा था...

‌vishal dadlani
तरुण सागर महाराज ने 26 अगस्त को हरियाणा विधानसभा में स्पीच दी थी। आपको बता दें कि तरुण सागर महाराज दिगंबर संत हैं। वे बिना कपड़ों के रहते हैं। विशाल ददलानी ने तरुण सागर की फोटो लगाकर ट्वीट किया था, "अगर आप ऐसे लोगों को वोट देते हो तो ऐसे नॉनसेंस के लिए आप ही जिम्मेदार होंगे। No#AchcheDin, Just#KachcheDin।" साथ ही ददलानी ने तरुण सागर के विधानसभा में प्रवचन को 'मॉकरी ऑफ डेमोक्रेसी' (लोकतंत्र का मजाक) भी बताया था। 

ददलानी ने कमेंट को लेकर लोगों ने मोर्चा खोल लिया। उन्हें माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "भूल हो गई, माफ कर दीजिए, मगर धर्म को राजनीति के साथ मत जोड़ने दीजिए। देश की खातिर।" ददलानी ने ट्वीट करके ये भी कहा, "बहुत बुरा लग रहा है कि मेरे जैन साथियों और अरविंद केजरीवाल, सतेंद्र जैन को दुख पहुंचा है। मैं एक्टिव पॉलिटिक्स से खुद को अलग करता हूं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें