फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की बायोग्राफी लिखने वाले लेखक के खिलाफ FIR, गलत तथ्य पेश करने का है आरोप

Sat, 07 Dec 2024 09:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी पर किताब लिखने वाले लेखक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मनजिंदर माखा ने सिद्धू मूसेवाला के जीवन पर एक किताब लिखी है। जिसमें गलत तथ्य छापने का आरोप है। 
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और उसके परिवार की जानकारी को अपनी किताब में गलत तथ्य पेश करने वाले एक लेखक खिलाफ थाना सदर मानसा की पुलिस ने सिद्धू मूसे वाला के पिता बलकौर सिंह की शिकायत परमामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि मनजिंदर सिंह उर्फ मनजिंदर माखा की ओर से तैयार की गई किताब रियल रीजन बाय लीजेंड डाइड में उनके परिवार और उनके बेटे सिद्धू मूसे वाला के बारे में गलत तथ्य पेश किए गए हैं।

उन्होंने कहा के उक्त व्यक्ति का उनके घर आना जाना था और उसने उनके घर से कुछ दस्तावेज लेकर किताब मे जो कुछ प्रकाशित किया गया और जिन घटनाओं को लेकर  उसने अपनी किताब में इस्तेमाल किया है उसमें पेश किए गए तथ्य सही नहीं है।
विज्ञापन


बलकौर सिंह की शिकायत पर थाना सदर मानसा के सहायक थानेदार अमरीक सिंह ने मनजिंदर सिंह उर्फ मनजिंदर माखा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें