फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में तड़प रहा था घायल, वित्तमंत्री ने काफिला रोक बचाई जान...गाड़ी से अस्पताल भेजा

Wed, 14 Nov 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु सोमवार को रात नेशनल हाईवे पर हादसे की वजह से घायल तड़प रहे एक व्यक्ति की जान बचाई। घटना गतरात्रि करीब 10 बजे की है। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु बीती रात सड़क मार्ग से दिल्ली से चंडीगढ़ लौट रहे थे। तभी उन्होंने लालडू के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना की वजह से घायल तड़प रहा था। 

विज्ञापन


वित्तमंत्री ने उसे देखते ही अपनी गाड़ी रुकवा ली और अपने काफिले में लगी पुलिस की पायलट गाड़ी में मौजूद पुलिस कर्मियों को तुरंत घायल व्यक्ति को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने को कहा। पुलिस कर्मचारियों ने घायल व्यक्ति गुरदीप सिंह व निवासी लालडू को लालडू के ही सिविल अस्पताल में दाखिल करा दिया। अस्पताल में गुरदीप सिंह का समय रहते इलाज हो गया, जिससे उसकी जान बच गई। बताया जाता है कि गुरदीप सिंह किसी कार्य से मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था और एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें