फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार के भोग में पत्नी संग मोहाली पहुंचे वित्तमंत्री अरूण जेटली

Thu, 30 Jun 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली, चंडीगढ़
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली बुधवार दोपहर पत्नी संग सेक्टर-69 स्थित कम्युनिटी सेंटर पहुंचे। यहां पर वह पत्नी की बुआ प्राण प्यारी के भोग में शामिल हुए। प्राण प्यारी हाईकोर्ट के एडवोकेट सुनील सागर की मां थीं। जेटली करीब एक घंटे तक यहां पर रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


दूसरी तरह वित्तमंत्री के आने से पुलिस व प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही हरकत में आ गए थे। एयरपोर्ट से लेकर सेक्टर-69 के कम्युनिटी सेंटर तक फोर्स तैनात कर दी गई थी। वहीं, एसडीएम व नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी समागम में मौजूद रहे। समागम के बाद वित्तमंत्री अपनी पत्नी संग चले गए।

अरुण जेटली पहुंचे सत्यपाल जैन के घर, सांत्वना दी केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पूर्व सांसद, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल और विधि आयोग के सदस्य सत्यपाल जैन के सेक्टर-15 स्थित आवास पर बुधवार को सांत्वना देने पहुंचे। अरुण जेटली अपनी पत्नी के साथ करीब 50 मिनट तक सत्यपाल जैन के साथ रहे। इस अवसर पर उन्होंने सत्यपाल जैन को सांत्वना दी। सत्यपाल जैन की पत्नी शशि बाला जैन की मृत्यु हो गई थी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष यशपाल महाजन, कमला शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मौदगिल के अलावा रघुवीर लाल अरोड़ा, पूर्व मेयर केके आदिवाल, नवीन कोचर आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें