फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हलवारा एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा के वर्चुअल उद्घाटन से एक दिन पहले शनिवार को प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबंधन के बीच उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य उद्घाटन समारोह की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना था। उपायुक्त हिमांशु जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में देश की एयरपोर्ट प्लानिंग कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अनिल गुप्ता और हलवारा एयरपोर्ट के सीईओ जगीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में एडीसी कुलप्रीत सिंह, एडीसी अमरजीत सिंह बैंस, एसडीएम रायकोट पायल गोयल, मुख्यमंत्री कार्यालय की विशेष अधिकारी एसडीएम उपिंदरजीत कौर बराड़, एसडीएम पश्चिमी लुधियाना पूनमप्रीत कौर, डीआईजी सतिंदर सिंह, एसएसपी लुधियाना ग्रामीण डॉ. अंकुर गुप्ता, एसपी (एच) रमनिंदर सिंह, डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा सहित जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी शामिल हुए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट और प्रोटोकॉल से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में ये होंगे शामिल
एयरपोर्ट उद्घाटन समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। दिल्ली से विशेष विमान से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू समेत एक अन्य केंद्रीय मंत्री भारतीय वायु सेना स्टेशन हलवारा पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पंजाब के दो लोकसभा और दो राज्यसभा सांसद तथा 13 विधायक भी अतिथियों की सूची में शामिल हैं। भाजपा के करीब 500 कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के 200 कार्यकर्ताओं को भी निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें