फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निकलेगा अंतिम ड्रॉ, टीवीसी बैठक में आपत्तियों का होगा निराकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बचे हुए वेंडरों के लिए मंगलवार को अंतिम ड्रा निकालकर साइट अलॉट की जाएंगी। उसके बाद 5 दिसंबर को टाउन वेंडिंग की कमेटी में सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद वेंडरों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए कमिश्नर केके यादव ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बताया कि 526 लोगों ने हाल ही में वेंडिंग लाइसेंस फीस भरी है। सेक्टर- 15 में पार्किंग के लिए लगभग 120 वेंडरों की साइट कैंसिल की गई थीं, वहीं सेक्टर- 19 में भी कई वेंडरों की साइट कैंसिल की थी। सभी वेंडरों के लिए अंतिम ड्रॉ निकाला जा रहा है। सभी को साइट अलॉटमेंट लैटर जारी कर दिया जाएगा। सेक्टर- 15 के रेजीडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और डीएवी स्कूल के प्रतिनिधियों ने जो समस्याएं बताई हैं उनका 5 दिसंबर की टीवीसी की बैठक में निराकरण कर दिया जाएगा। 6 दिसंबर सुबह से ही वेंडरों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार और रविवार को भी सभी कर्मचारी करेंगे काम
मंगलवार को कमिश्नर ने एक पत्र जारी किया, जिसमें सभी कर्मचारियों को शनिवार और रविवार को भी काम पर आने के लिए कहा गया है। 6 दिसंबर से वेंडरों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाना है। कमिश्नर किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए इन्फोर्समेंट विंग या वेंडिंग विंग के अलावा सभी सभी कर्मचारियों को कमिश्नर ने प्रतिदिन की तरह आने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें