फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो पक्षों में मारपीट, 14 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 में जन्मदिन पार्टी के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, जानलेवा हमले और कारों के शीशे तोड़ने के मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दोनों पक्ष के लोग हैं। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने एक पक्ष पर पहले ही हत्या के प्रयास की धारा जोड़ दी थी। अब दूसरे पक्ष पर भी यह धारा जोड़ी गई है।
विज्ञापन


सेक्टर-39 थाने में दर्ज मामले में पहला केस प्रियांशु निवासी सेक्टर-38ए की शिकायत पर दर्ज किया गया। उसके बयानों पर समीर, गगन, अमन, जड्डू, निखिल, अन्नी, वाशु व अन्य कुछ युवकों पर मारपीट सहित चाकू से हमला करने पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 324, 341, 427, 452, 506 और 307 के तहत केस दर्ज हुआ है। इस मामले में आरोपी गगन, समीर, अमन, समीर, वासु, राहुल, रॉबिन उर्फ जड्डू और राज उर्फ अन्नी को गिरफ्तार किया है। वहीं, सेक्टर-38ए निवासी दूसरे पक्ष के गगन की शिकायत पर प्रियांशु और उसके दोस्तों के खिलाफ मारपीट के मामले में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 307, 427 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रियांशु, हसन, दिशांत, निखिल, विकास, अंकुश और आकाश को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी नाबालिग भी निकले हैं, जिन्हें जुवेनाइल कोर्ट में समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें