फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो गुटों में लड़ाई, आठ साल की बच्ची को लगी चोट, जीएमसीएच-32 में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां कांप्लेक्स में रहने वाले दो महिलाओं के गुटों में हो रही लड़ाई में आठ साल की बच्ची को चोटें आई हैं। बच्ची की माता पूजा की शिकायत पर मौली जागरां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यहां के सेंसी मोहल्ले में सुनीता और मंजू नामक महिला के गुटों में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ था, जिसमें किसी ने एक दूसरे पर पत्थर मारा तो वह बच्ची को लगा। इसमें उसकी आंख और कान के पास चोट लगी थी। उसे इलाज के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों गुटों की कई महिलाओं और अन्य आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके इनकी जांच करके पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें