पानीपत। विधानसभा के नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को जिला पानीपत में विभिन्न दलाें और निर्दलियाें समेत 52 उम्मीदवारों ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से अपने नामांकन दाखिल किए। सीएम ने समालखा पहुंचकर धर्म सिंह का पर्चा भराया।
पानीपत शहरी से रिटर्र्निंग अधिकारी और एडीसी आरएस वर्मा के सामने नीलम नारंग ने इनेलो से अपना पर्चा भरा और इनके कवरिंग कैंडीडेट के लिए उनके पति मदन लाल ने भी नामांकन किया है। फिरोज आलम ने आरपीआई पार्टी और रविंद्र कुमार ने राष्ट्रीय आर्य राजसभा पार्टी से पर्चा भरा है।
पंकज ठकराल ने हरियाणा लोकहित पार्टी से पर्चा भरा है। मूदहसन और रमेश सिंगला ने बतौर आजाद उम्मीदवार के रूपमें अपना पर्चा भरा है।
पानीपत ग्रामीण से रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम अश्वनी मलिक ने बताया कि शनिवार को खुशीराम ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, धर्मपाल शर्मा ने हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी और इसी पार्टी से सतीश पर्चा दाखिल किया है। राजबीर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी, एकता बंसल ने हरियाणा लोकहित पार्टी और रामनिवास शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी से पर्चा भरा। इसी प्रकार नीलम पत्नी महीपाल और महीपाल सिंह ढांडा ने भारतीय जनता पार्टी से पर्चा भरा है।
बीरसिंह ने हरियाणा क्रांति दल, विनोद सैनी ने भारतीय सामाजिक न्याय पार्टी और जयपाल ने इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से अपना पर्चा भरा है। तुलसीदास, हरीश, नरेंद्र, मनोज कुमार, पूजा, संजय, जयकुमार शर्मा, सतीश शर्मा, बबला राठी, मदनलाल और नरेश कुमार इन सभी ने बतौर आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया।
समालखा विधानसभा क्षेत्र से रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम विवेक चौधरी ने बताया कि समालखा विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस से धर्मसिंह छौक्कर और इनके कवरिंग उम्मीदवार के लिए राजबीर ने पर्चा भरा है। हजकां से कर्णसिंह और इनके कवरिंग उम्मीदवार इनकी धर्मपत्नी मौसम ने पर्चा भरा है।
कृष्ण कुमार वशिष्ठ ने हलोपा, ओमप्रकाश ने बसपा और शराफत ने हरियाणा क्रांति दल से अपना पर्चा भरा है। आजाद, रविंद्र और जयनारायण ने बतौर आजाद उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल किए हैं।
इसराना विधानसभा क्षेत्र से रिटर्निंग अधिकारी और डीडीपीओ एसएस नेहरा ने बताया कि इसराना विधानसभा क्षेत्र से राकेश ने बसपा पार्टी और रणधीर सिंह ने समाजवादी पार्टी से अपना पर्चा भरा है।
बलवान और उसकी कवरिंग उम्मीदवार सरोज ने इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी, बलबीर सिंह और उसकी कवरिंग उम्मीदवार गीता रानी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, अनिल पंवार ने भारतीय जनता पार्टी, पवन ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, राजबीर ने हलोपा, शांति ने जनचेतना पार्टी और सोनिया ने हरियाणा क्रांति दल से नामांकन पत्र भरा है। a