हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजे तय करने में महिलाओं की भी अहम भूमिका रहेगी। राज्य के गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 830678 महिला मतदाता हैं जबकि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 624192 हैं।
15 जनवरी को जारी मतदाता सूची के मुताबिक, प्रदेश में कुल 1,56,96,906 मतदाताओं में 85,12,784 पुरुष और 71,84,122 महिला मतदाता हैं।
हरियाणा में कुल 16129 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें गुड़गांव क्षेत्र में सबसे अधिक 1793 और सोनीपत क्षेत्र में सबसे कम 1475 मतदान केंद्र होंगे।
लोकसभा क्षेत्रवार मतदाताओं का विवरण
क्षेत्र-----------पुरुष---------- महिला
अंबाला-------888849-------761111
कुरुक्षेत्र-------789655-------670866
सिरसा--------875290-------762950
हिसार---------810071-------674666
करनाल--------892219-------750473
सोनीपत--------760926-------624192
रोहतक--------828283--------697343
भिवानी---------776274-------667121
गुड़गांव---------952077-------830678
फरीदाबाद-------939140-------744722
सर्विस वोटर-----70564--------31915