फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला नेता को पीटने के बाद कपड़े उतारने वालों को गैंगस्टरों की FB पर धमकी, बोले...

Wed, 13 Dec 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/बरनाला
विज्ञापन
Punjab News
विज्ञापन
महिला नेता को पीटने के बाद कपड़े उतारने, बाल काटने और हाथ पैर तोड़ने वालों को गैंगस्टरों ने फेसबुक पर खुली धमकी दी है। गैंगस्टरों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक संबंधी पंजाब पुलिस के सभी दावों को खोखला साबित करते हुए मनमाने मैसेज, वीडियो, आडियो वायरल करने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


ताजा मामला बरनाला में एक महिला अकाली नेत्री से मारपीट और उसे बेआबरू करने का है, जिसे लेकर शेरा घुंबन गैंग की और से महिला नेत्री के हमलावरों को सोधन (जान से मारने) की धमकी फेसबुक के जरिए दी गई है।

मंगलवार को फेसबुक पर शेरा घुंबन आले पेज पर उक्त महिला नेत्री के फोटो अपलोड करते हुए लिखा गया है कि ऐसी घटनाओं के कारण ही गैंगस्टर नौजवान बनते हैं। इसी मैसेज में पुलिस को चुनौती देते हुए लिखा गया है कि पीड़ित महिला का बदला हम लेंगे क्योंकि अब पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर किसी को भी ऐतबार नहीं रहा।
विज्ञापन


चाहे पंजाब पुलिस द्वारा सूबे से गैंगस्टरों का सफाया करने के बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन बार-बार पुलिस को ऐसी चुनौती मिलेगी जहां पुलिस को मूकदर्शक की भूमिका में दिखा रही है। वहां गैंगस्टरों की तरफ से खुलेआम ऐसी गतिविधियों के साथ वह लोगों की नजर में हीरो बन गए हैं।

पिस्तौल तैयार है जो जल्दी ही उन्हें दिखा दी जाएगी

Punjab News
महिला नेत्री पर हमला करने वालों को सीधे धमकी देते हुए पोस्ट में अपशब्दों के साथ लिखा गया है कि उनके लिए पिस्तौल तैयार है जो जल्दी ही उन्हें दिखा दी जाएगी। शेरा घुंबन आले पेज पर उक्त पोस्ट को भारी संख्या में युवाओं ने लाइक किया है और भारी संख्या में युवाओं ने कमेंट लिखते हुए गैंगस्टरों की कार्रवाई का समर्थन किया है।

इस संबंध में पंजाब पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किए जाने पर कोई भी इस मामले पर कुछ कहने तो तैयार नहीं हुए। इस बीच सूबे के डीजीपी से भी फोन पर संपर्क नहीं हो सका। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों की सक्त्रिस्यता के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

कई मामलों में तो जेल में बंद गैंगस्टरों द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमाल धमकी देने के लिए करते पाए गए हैं। हाल ही में पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों की सोशल मीडिया पर सक्त्रिस्यता पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने का ऐलान किया था।

फेसबुक खंगालेगी पुलिस : एसएसपी
बरनाला जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह ने कहा है कि पुलिस फेसबुक पर अपलोड की गई पोस्ट की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह पोस्ट कितनी सच है या किसी ने गैंगस्टर के नाम से फर्जी पोस्ट की है।
विज्ञापन

ह्यूमन राइट्स कमीशन की अधिकारी मिले अकाली नेत्री से

Punjab News
अकाली दल की महिला नेत्री से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न संगठनों ने इस मामले पर संज्ञान ले लिया है। मंगलवार को दिल्ली से ह्यूमन राइट्स कमीशन की महिला अधिकारी पीड़िता से मिलने पहुंचीं।

ह्यूमन राइट्स कमीशन की प्रधान एवं शिरोमणि अकाली दल दिल्ली की उपाध्यक्ष तलविंदर कौर खालसा ने सिविल अस्पताल पहुंचकर स्त्री अकाली दल की प्रदेश उपाध्यक्ष से करीब डेढ़ घंटा बातचीत की।

उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने के लिए अकाली दल व ह्यूमन राइट्स कमीशन की ओर से सख्त कदम उठाए जाएंगे। उनके साथ अकाली दल के जिला प्रधान कुलवंत सिंह कीतू, सुरिंदर पाल सिंह सीबिया भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें