माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में 238वां अन्न भंडारा लगाया। इसमें जरूरतमंदों, औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों और राहगीरों को भोजन वितरित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक और समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने कहा कि भंडारे और सामुदायिक रसोई सेवा, करुणा और मानवता के प्रतीक हैं। किसी को भोजन कराना केवल दान नहीं, बल्कि उसके सम्मान को बनाए रखने का प्रयास भी है। ट्रस्ट हर सप्ताह अन्न भंडारे का आयोजन करती है।