फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राज्यसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम के तहत हरियाणा की एक सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया आठ फरवरी से आरंभ होकर 15 फरवरी, 2024 को समाप्त होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि नामांकन पत्रों की छंटनी 16 फरवरी को होगी और 20 फरवरी, 2024 तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 27 फरवरी, 2024 को सेक्टर-एक, चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा सचिवालय भवन के कमेटी कक्ष नम्बर दो में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच होगा। मतों की गणना 27 फरवरी को शाम पांच बजे होगी। उन्होंने बताया कि 29 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें