फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती का डर... फायर ब्रिगेड में भर्ती के लिए नहीं पहुंचे 35 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फायर ब्रिगेड विभाग में चालकों की भर्ती के लिए 8 और 9 सितंबर को अभ्यर्थियों का टेस्ट था। इसमें 88 अभ्यर्थियों को पहुंचना था लेकिन 35 अभ्यर्थी टेस्ट देने पहुंचे ही नहीं। वहीं जो 53 अभ्यर्थी टेस्ट देने आए थे, उनमें से भी मात्र 15 ही पास हुए। अभ्यर्थियों का कहना है कि फायरमैन की भर्ती में पकड़े गए फर्जी लोगों के बाद निगम ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है, इसी का असर है कि अब कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने विभिन्न नियमित पदों को लेकर नौकरी निकाली थी। इनमें फायरमैन, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को चलाने के लिए चालक, क्लर्क, स्टेनो, अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के लिए निरीक्षकों के पद शामिल थे। फायरमैन की भर्ती के दौरान तीन अभ्यर्थी दूसरे की जगह टेस्ट देते पकड़े गए थे। उसके बाद नगर निगम ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी। हालांकि तब तक फायरमैन के 300 पदों के लिए 625 लोग पास हुए हैं। अब इन्हें कैसे भर्ती किया जाएगा, यह काम एस्टेबलिसमेंट ब्रांच देखेगा, लेकिन चालक के पदों के लिए संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि इस पद के लिए मात्र 15 लोग ही टेस्ट पास कर सके हैं। शेष पद खाली ही रह गए हैं। ऐसे में विभाग को फिर से पूरी कवायद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें