फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण का डर: टीकाकरण में आई तेजी, आठ दिन में चालीस हजार से ज्यादा ने लगवाई वैक्सीन 

Mon, 03 May 2021 02:25 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण के डर से लोग टीकाकरण को लेकर पाले हुए भ्रम और गलत अवधारणाओं को छोड़कर टीका लगवाने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। यह एक सकारात्मक परिवर्तन है।
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में वैक्सीन लगवाती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, उसी रफ्तार से टीका लगवाने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण के डर से लोग टीकाकरण को लेकर पाले हुए भ्रम और गलत अवधारणाओं को छोड़कर टीका लगवाने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। यह एक सकारात्मक परिवर्तन है।
विज्ञापन


टीकाकरण अभियान के अंतर्गत महज 8 दिनों में ही 40565 लोगों ने टीका लगाया है। राहत की बात यह है कि पिछले दिनों प्रतिदिन जहां दो से ढाई हजार लोगों को टीका लगाया जा रहा था, वहीं अब यह संख्या एक दिन में 6000 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संक्रमण के दुष्प्रभाव से बचाव में टीका बेहद कारगर है। इसलिए सभी को जल्द से जल्द टीका लगवा लेना चाहिए।

टीके ने संक्रमण के दुष्प्रभाव से बचाया

नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विजय प्रेमी ने 23 फरवरी को कोरोना का टीका लगवाया। 20 मार्च को वह व उनकी पत्नी अंजू संक्रमण की चपेट में आ गए। संक्रमित होने पर उनकी पत्नी को बुखार, गले में दर्द , शरीर में दर्द व सिर दर्द की समस्या से जूझना पड़ा। जबकि विजय प्रेमी को ऐसी कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि टीके के प्रभाव के कारण वे संक्रमण के दुष्प्रभाव से बच गए। 14 दिनों के क्वारंटीन पीरियड के दौरान उन्होंने सिर्फ 1 दिन पैरासिटामोल की एक गोली ली। इसके बाद उन्हें किसी भी दवा की कोई जरूरत नहीं पड़ी। जबकि टीका न लगवाने के कारण उनकी पत्नी को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।

अब तक दो लाख से ज्यादा ने लगवाया टीका
टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 206000 लोगों ने टीका लगवा लिया है। इनमें 45 से 60 साल के बीच के लाभार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस वर्ग के 64,869 लोगों ने टीका लगवाया है ।वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र के 55,233 लोगों ने पहली खुराक व 20,410 लोगों ने दूसरी खुराक लगवा ली है। इससे वह दूसरे नंबर पर है । स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण में 45 से 60 साल और 60 साल से ज्यादा उम्र के लाभार्थी सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

अभियान ऐसे पकड़ रहा रफ्तार

दिन                 टीकाकरण
24 अप्रैल             5083
25 अप्रैल             3744
26 अप्रैल             5126
27 अप्रैल             5260
28 अप्रैल             5474
29 अप्रैल             5385
30 अप्रैल             6098
1 मई                   4395

जैसे-जैसे संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे लोग टीकाकरण को लेकर सचेत होते जा रहे हैं। यह बेहद खुशी की बात है कि लोगों के मन से टीकाकरण को लेकर बैठी गलत अवधारणा खत्म हो रही है। मेरी अपील है कि सभी जल्द से जल्द टीका लगवाएं। -डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें