चंडीगढ़। डड्डूमाजरा के चार मंजिला मकानों के पार्क में बुधवार दोपहर आवारा कुत्ते ने 29 वर्षीय नीरज पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके कान को दांतों में दबा लिया और काफी कोशिश के बाद भी नहीं छोड़ा। नीरज के शोर मचाने पर लोग पहुंचे, लेकिन कुत्ते के आक्रामक होने से पीछे हटते रहे। बाद में डंडों और पत्थरों से कुत्ते को भगाया गया। तब तक नीरज का कान बुरी तरह जख्मी होकर नीचे लटक गया था। उसे तुरंत पीजीआई में भर्ती कराया गया। रिश्तेदार विक्की भट्टी के अनुसार घटना दोपहर करीब 2:40 बजे हुई। नीरज सफाई कर्मचारी है और दो बच्चों का पिता है।