फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कपड़े बेचने वाले पर बाप-बेटे ने किया हमला, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गुरुद्वारा सिंह शहीदां के सामने चारपाई लगाकर कपड़े बेचने वाले व्यक्ति पर दो लोगों ने हमला कर दिया। सोहाना थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। हमले में उसका लड़का भी शामिल है जिसे एफआईआर में नामजद किया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता परमजीत सिंह निवासी सोहना ने पुलिस को बताया कि वह फेज-3बी2 में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। इसके साथ वह गुरुद्वारा सिंह शहीदां के सामने कपड़े भी बेचता है। बीते दिन वह गुरुद्वारा साहिब के बाहर मंजे पर रेडीमेड कपड़े बेच रहा था। इस दौरान दोनों बाप-बेटा वहां आए और उसे बिना बात के गालियां निकालने लगे। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उस पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह पीटा गया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में उसके दोस्त मिंटू ने उसे सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें