फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस, ज्वैलरी और राखी सब एक साथ यहां, पहुंचिए

Sun, 06 Jul 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ राखी खास है, क्योंकि उनमें रुद्राक्ष और स्टोन का इस्तेमाल किया गया है। बच्चों के लिए इसमें बड़ी रेंज है, जिसमें व्हाट्स एप के साथ-साथ एंग्री बर्ड का भी कार्टून जोड़ा गया है।
विज्ञापन


यह राखियों के डिजाइनर पंचकूला की कीर्ति ने फैशन स्टोरीज लाइफस्टाइल एग्जिबिशन में पेश किया। शनिवार दोपहर से होटल क्यूमेरीन-22 में दो दिवसीय फैशन स्टोरीज लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का आगाज हुआ।
 
एग्जिबिशन में यह है खास
ड्रेस: एग्जिबिशन में ड्रेस से जुड़ी कलेक्शन में जंप सूट, सूट, प्लाजो, कुर्ता और शॉर्ट स्कर्ट मुख्य रूप से प्रदर्शित की गई। पंचकूला की डिजाइनर पूजा ठाकुर ने बताया आजकल डिजाइनर सूट और ट्यूनिक्स ट्रेंड में हैं। जॉर्जेट के कपड़े में हवा का प्रवाह बना रहता है, जो गर्मियों के लिए अनुकूल होता है।
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने अपनी डिजाइन जॉर्जेट के कपड़े में की है। पूजा ने सूट और ट्यूनिक्स में हैंड मेड एंब्रॉयडरी की है। सूट की कीमत 1500 से 35 हजार तक है। वहीं, पंचकूला की करिश्मा ने बॉलीवुड सेलीब्रेटी के डिजाइनर सूट की प्रदर्शनी लगाई है। उन्होंने बताया अनारकली सूट का क्रेज कम हो चुका है।

लोगों की पसंद को बदलने में 15-20 दिन लगते हैं। जैसे ही बॉलीवुड स्टार्स के कपड़ों का ट्रैंड बदलता है वैसे ही लोगों की पसंद भी बदलती है। उन्होंने अपनी कलेक्शन में दीपिका, कैटरीना और करीना की ड्रेसेज को प्रदर्शित किया।

उन्होंने कहा कि हर कोई अपने फेवरेट स्टार का ड्रेसिंग सेंस कॉपी करना चाहता है। उनके लिए यह काफी अच्छा और बजट में आने वाला ऑप्शन है, जिसकी रेंज 1100 से 15000 रुपये तक है।

ज्वेलरी: प्रदर्शनी में अंगूठी, ब्रेसलेट, पेंडेंट, झुमके के साथ-साथ मंगलसूत्र के विभिन्न डिजाइन मौजूद हैं। दिल्ली की अल्का गुप्ता ने खुद के बनाए डिजाइनर मंगलसूत्र लेकर आईं हैं। इन्हें तैयार करने में 15-20 दिन लगते हैं। इनकी कीमत 4900 रुपये से शुरू है।

राखी: पंचकूला की कीर्ति ने अपने स्टॉल में राखियों से लेकर एनवलप तक की डिजाइन पेश की। इसमें राखी के लिए मोली और तिलक का खास पैक बनाया है। इसकी कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें