फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिले 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा : बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत सामग्री के साथ-साथ गेहूं की फसल के लिए प्रमाणित बीज के प्रावधान सहित पार्टी कार्यक्रम की घोषणा की है। उन्होंने किसानों के लिए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर वितरण के लिए 500 ट्रक मक्के का साइलेज बुक किया है। 500 ट्रक कंप्रेस्ड चारा खरीदने की व्यवस्था कर ली गई है। पार्टी ने 500 फाॅगिंग मशीनें खरीदी हैं जिन्हें बाढ़ प्रभावित इलाकों में वितरित किया जाएगा और मलेरिया और अन्य बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी न केवल राहत सामग्री मुहैया करवाएगी बल्कि भविष्य की चिंता करते हुए कहा, शिअद एक लाख एकड़ जमीन के लिए किसानों को प्रमाणित गेहूं के बीज वितरित करेगा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राशन की जरूरतों को पूरा करने के लिए 30 हजार क्विंटल बीज वितरित किए जाएंगे। बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने राज्य के दौरे के दौरान पंजाब के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की बाढ़ राहत और पुनर्वास पैकेज की घोषणा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें