25 दिसंबर को फाजिल्का के दीनदयाल उपाध्याय खेल स्टेडियम में होने वाली प्रांत स्तरीय किसान मोर्चा रैली की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
रैली को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने अबोहर के संगम पैलेस में भाजपा के सभी मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय उपप्रधान राकेश पंचकोसी ने बताया कि रैली में पंजाब भर के किसान शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला विशेष रूप से पहुंचकर इसे संबोधित करेंगें।