फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : चंडीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, आज से लागू होंगी पाबंदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के सप्ताहभर चलने वाले धरने को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष योजना तैयार की है। 31 अगस्त से कई मार्गों पर डायवर्जन और पाबंदियां लागू होंगी। एसकेएम की ओर से 1 से 7 सितंबर तक मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर धरना दिया जाएगा। इसे देखते हुए शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

धरने में शामिल होने के लिए पंजाब के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों से पहुंच सकते हैं। किसानों के लिए राशन और अन्य जरूरी सामान भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिये भेजे जाने की तैयारी है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों के बस और ट्रेन से भी पहुंचने की संभावना है।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से तय करें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। पुलिस के अनुसार विशेष व्यवस्था का उद्देश्य यातायात को सुचारु बनाए रखने के साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी
फैदां बैरियर से चंडीगढ़ की ओर पुरव मार्ग पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।
सेक्टर-48 लाइट पाॅइंट टी-प्वाइंट से वाइन शॉप के पास सेक्टर-48 की आंतरिक सड़क की ओर जाने वाले यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।
सेक्टर-48/49 से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
सेक्टर-49/50 से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर भी आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
सोशल मीडिया पर मिलेंगे ताजा अपडेट

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सामाजिक माध्यमों पर जारी होने वाले ताजा यातायात अपडेट देखते रहने की अपील की है। एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर trafficchd / Chandigarh Traffic Police के माध्यम से मार्गों की स्थिति और यातायात में किए गए बदलाव की जानकारी दी जाएगी।

जाम से बचने के लिए पहले निकलें
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि धरने के दौरान अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों का इस्तेमाल न करें। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। पुलिस के मुताबिक, किसान आंदोलन के दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने की स्थिति में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बदलाव भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें