फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान एमएसपी से कम दाम पर धान बेचने को मजबूर : परगट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-
किसान एमएसपी से कम दाम पर धान बेचने को मजबूर : परगट
-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। बाढ़ से पीड़ित किसानों की अब मंडियों में धान भी एमएसपी पर नहीं बिक रही है और उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। दूसरी तरफ हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली में प्रदूषण के दोष पंजाब और किसानों के सिर मढ़ा जा रहा है। विधायक ने कहा कि केंद्रीय टीम ने भी अभी तक अपनी फसल के नुकसान संबंधी रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी है और न ही पंजाब सरकार ने मुआवजे के लिए कोई तत्परता दिखाई है। दोनों सरकारों की इस मामले में उदासीनता का खामियाजा भी किसान ही भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समय घोषणाओं का नहीं बल्कि कार्रवाई करने का है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब के किसान बाढ़ और बारिश के बाद खराब फसलों के कारण घाटे का सामना कर रहे हैं तो केंद्र की भाजपा सरकार उन्हें राहत देने में देरी कर रही है। पंजाब के किसानों को न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें