फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे 48 पर खेड़ा बॉर्डर से लेकर गुरुग्राम तक जाम, बचना हो तो ये रास्ते अपनाएं

Sat, 26 Dec 2020 10:36 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम और तैनात सुरक्षा बल।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते खेड़ा बॉर्डर पर दिल्ली-जयपुर हाईवे 48 के पूरी तरह बंद होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जाम से बचने के लिए ये डायवर्जन प्वाइंट काम आ सकते हैं। 

विज्ञापन


रेवाड़ी-गुरुग्राम सीमा के कापड़ीवास बॉर्डर पर - दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम की ओर से आने वाले वाहनों को आकेड़ा-भिवाड़ी-तीजार-अलवर की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। यहां से अलवर होते हुए वाहन चालक जयपुर जा सकते हैं। इसके लिए 100 किमी. तक ज्यादा दूरी तय करनी पड़ सकती है।

धारूहेड़ा फ्लाईओवर के नीचे - यहां पर वाहन चालक भगत सिंह चौक, टपुकड़ा, तिजारा, किसनगढ़ से अलवर होते हुए जयपुर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - दिल्ली-जयपुर हाइवे पूरी तरह बंद, किसानों का बढ़ा जमावड़ा, तीन राज्यों से पहुंचे हजारों 'अन्नदाता'
विज्ञापन


मसानी पुल - यदि वाहन चालक मसानी बैराज के पास फंसे हुए हैं तो उन्हें रेवाड़ी शहर होते हुए कुंड, नारनौल, नांगल चौधरी, पनियाला मोड से कोटपुतली होते हुए जयपुर जाने का रास्ता मिल सकता है।
विज्ञापन


रोहतक-रेवाड़ी हाईवे 71 से जयपुर जाने वाले चालक - इस हाईवे से जयुपर की ओर जाने वाले वाहन चालक बांबड कट से रेवाड़ी-नारनौल रोड होते हुए नांगल चौधरी से पनियाला मोड से कोटपुतली जा सकते हैं। यहां से दोबारा वे एनएच-48 पर आ जाएंगे।

एनएच-48 कसौला चौक - यहां से वाहन चालक गढ़ी बोलनी होते हुए कोटकासिम, खैरथल, अलवर होते हुए जयपुर जा सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें