फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्यूबवेल पर किसान की तेजधार हथियारों से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। सीमावर्ती गांव धीरे कोट में एक किसान को वीरवार सुबह तेजधार हथियारों से काटकर मार दिया गया। वारदात के समय किसान अपने ट्यूबवेल पर खेतों को पानी लगाने के लिए गया था। पुलिस को मौके पर कुछ सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है ।
विज्ञापन


मृतक की पहचार गांव धीरे कोट निवासी सुखदेव सिंह उर्फ लाडी (47) के तौर पर हुई है। वीरवार सुबह 3 बजे अपने घर से अपने ट्यूबवेल पर खेतों को पानी लगाने के लिए गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी इंतजार करने के बाद उसका भाई जब ट्यूबवेल पर पहुंचा तो देखा उनके भाई की खून से लथपथ लाश ट्यूबवेल वाले कमरे के पास पड़ी हुई थी, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। उसने तुरंत शोर मचा कर गांव के सरपंच और लोगों को मौके पर बुलाया। थाना जंडियाला गुरु की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच में पाया है कि सुखदेव सिंह की तेजधार हथियारों के साथ हत्या की गई है। आसपास काफी कुत्ते हैं कुत्तों को खून की दुर्गंध आ गई और वह लाडी की लाश को नोचने लगे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुछ सबूत हाथ लगे हैं। जंडियाला पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें