पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर द्वारा मनजीत सिंह धनेर, जो बरनाला कत्ल केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है, की सजा माफी के आदेश पर दस्तखत कर दिए गए हैं। गुरुवार को जारी प्रेस बयान में जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने बताया कि राज्यपाल द्वारा मनजीत सिंह धनेर, जिसकी उम्रकैद की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डाली गई अपील इस साल सितंबर महीने में रद्द हो गई थी, की सजा माफी के आदेश विभाग को मिल गए हैं। रंधावा ने बताया कि राज्यपाल द्वारा जारी आदेशों को लागू करने के लिए जेल विभाग के प्रमुख सचिव आर वेंकट रत्नम द्वारा बाकायदा पत्र भी जारी कर दिया गया है।