विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि फहेतगढ़ साहिब के विधायक कुलतार सिंह नागरा का इस्तीफा उन्हें मिल गया है। इस्तीफे पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक पर केंद्र सरकार को अपनी जिद छोड़कर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वार्तालाप का रास्ता अपनाए और इसके लिए राज्य सरकारों ओर किसान जत्थेबंदियों से बात कर हल निकाले।
किसान मेले के जिला स्तरीय समागम के मुख्य मेहमान राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार सदा ही किसानों के हितों की चौकीदारी करती रही है। केंद्र सरकार के अध्यादेशों के कारण पूरे देश के किसानों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र के इस किसान विरोधी फैसले का पुरजोर विरोध करती है।