फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala Murder: चंडीगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह से मिले मूसेवाला के परिजन, बेटे के लिए मांगा न्याय

Sat, 04 Jun 2022 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मूसेवाला के परिवार ने मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे सिद्धू मूसेेवाला के माता-पिता। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग की। अमित शाह ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिद्धू की बातों को ध्यान से सुना और उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं सिंह ने संगरूर उपचुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला के परिजन शनिवार को सुबह ही मानसा से चंडीगढ़ पहुंच गए थे। मुलाकात के दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर भी मौजूद रहीं। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने बेटे के हत्यारों को सलाखों के पीछे देखने की इच्छा जताई। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे की सुरक्षा अगर वापस नहीं ली जाती तो आज वह जीवित होता। केंद्रीय गृह मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है। उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने अपनी पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ मूसा गांव में जाकर सिद्धू मूसेवाला के पिता के साथ दुख साझा किया था। उसी समय सिद्धू मूसेवाला की पिता ने केंद्रीय गृह मंत्री से हत्याकांड की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग की थी। तब शेखावत ने उन्हें अमित शाह से मिलवाने का भरोसा दिया था और शनिवार को जब अमित शाह चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय पहुंचे तो शेखावत ने उनसे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की मुलाकात करवाई।
विज्ञापन


कहा- चुनाव लड़ने की बातें सुनकर दुख होता है
केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात के बाद भावुक नजर आ रहे बलकौर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही हैं, जिनमें उनकी ओर से संगरूर से संसदीय चुनाव लड़ने की बातें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सब सुनकर दुख होता है। अभी तो मेरे बेटे की चिता भी ठंडी नहीं हुई है। मेरा चुनाव लड़ने का कोई मन नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि आपने मेरा दुख में साथ दिया है, मैं उसके लिए आप सभी का आभारी हूं। मेरे बेटे का भोग 8 जून को है। इसके बाद मैं सारी बातें साझा करूंगा। 



 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें