फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ईरान में अगवा परिवार सुरक्षित लौटा, सांसद का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आनंदपुर साहिब के सांसद मालविंदर सिंह कंग के प्रयासों से ईरान में अगवा किए गए परिवार के तीन सदस्य सोमवार शाम को सुरक्षित अपने पैतृक घर लौट आए। वतन लौटने पर पीड़ित धर्मिंदर सिंह, उनकी पत्नी संदीप कौर और उनका युवा पुत्र मनकीरत सिंह ने सांसद मालविंदर सिंह कंग का त्वरित हस्तक्षेप के लिए आभार व्यक्त किया। कंग ने विदेश मंत्रालय की सहायता से ईरान में उनकी तलाश और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराई। परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा जब वे राहों पहुंचने के बाद एक बार फिर से एकजुट हुए। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए सांसद कंग ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने जिला योजना समिति शहीद भगत सिंह नगर के चेयरमैन सतनाम सिंह जलवाहा के माध्यम से उनसे संपर्क किया क्योंकि उनके प्रियजनों को 25 सितंबर को तेहरान पहुंचने के बाद अगवा कर लिया गया था। यह तीनों सीमा पार घोटाले का शिकार हुए थे और धोखेबाज ट्रैवल एजेंटों ने कनाडा में कानूनी रूप से बसाने के नाम पर उन्हें फंसा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें