फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एचएसएससी के नाम पर चल रहे फर्जी सोशल मीडिया हैंडल, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग के चेयरमैन की शिकायत पर डीजीपी ने दिए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के नाम पर कई फर्जी सोशल मीडिया हैंडल चलाने के मामले में डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने सभी पुलिस अधीक्षकों और साइबर क्राइम सेल को जांच के आदेश जारी किए। भ्रामक जानकारी देने के मामले में सोशल मीडिया हैंडल चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा, एक एसआई और शिक्षा विभाग के दो कर्मचारी भी सरकार के निशाने पर आ गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव विनय सिंह ने सोमवार रात इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर जांच के लिए कहा था। इसके बाद इस मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस की साइबर विंग मामले की छानबीन में जुट गई है। एक यू-टयूबर द्वारा तो आयोग के खिलाफ केस करने के नाम पर अभ्यर्थियों से पैसे की मांग करने के तथ्यों को भी जांचा जा रहा है। उधर, पुलिस को दी गई शिकायत के बाद से आयोग से संबंधित जानकारी के वीडियो बनने कम हो गए हैं। मंगलवार को नौकरियों को लेकर ऐसी कोई भ्रामक व भड़काऊ वीडियो सामने नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें