फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली हस्ताक्षर कर जमीन हड़पी

Sat, 13 Sep 2014 12:59 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले तो जमीन को खरीदने की बात करते रहे, जब डील फाइनल होने का समय आया तो आरोपियों ने धोखे से जमीन अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


जमीन के मालिक को जमीन की एवज में जब आरोपी रकम देने से मुकर गए, तो पीड़ित ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सुभाष आर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास दो एकड़ जमीन थी। वह जमीन को बेचना चाहता था। इसको लेकर उसकी शास्त्री कॉलोनी के राजीव गढ़ और सरोजनी कॉलोनी के नवतेज गांधी से बातचीत हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि जब जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर डील फाइनल करने का समय आया, तो राजीव और नवतेज ने नकली हस्ताक्षर से अस्टाम निकलवा कर सुभाष की जमीन अपने नाम करवा ली। पीड़ित को जब इस बात का पता चला, तो उसने आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई उसे संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

उसने आरोपियों से जमीन के पैसे मांगे, लेकिन आरोपी मुकर गए और उसे दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। सुभाष ने इस संबंध में थाना शहर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बकाया राशि नहीं लौटाई, एक नामजद
थाना खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में गांव मेघुवाला निवासी अबास अली ने बताया कि उसने खनन कार्य के लिए ट्रक लिया था। मगर खनन बंद होने के चलते सात अगस्त 2014 को ट्रक बेगमपुर निवासी नवाब खान को बेच दिया था। उस दौरान आरोपी ने उसकी 80 हजार रुपये की राशि रोक दी थी। आरोपी ने अभी तक उसकी राशि नहीं दी, जिससे परेशान होकर जब उसने आरोपी से पैसे मांगे तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें