फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फॉर्मेसी कॉलेज खोलने के लिए जमा कराए फर्जी दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस को पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन और औद्योगिक प्रशिक्षण की ओर से मिली शिकायत पर एक संस्था के खिलाफ फर्जी दस्तावेज देने का केस दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।पुलिस को दी शिकायत में बोर्ड की ओर से बलराज सिंह ने बताया कि पंजाब में मानसा जिले के भिखी में स्थित भगवती प्रोफेशनल एजुकेशन सोसाइटी की मैनेजमेंट ने बोर्ड के पास फार्मेसी कॉलेज खोलने के लिए आवेदन किया था। जब बोर्ड की ओर से उनके दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि आवेदन में लगाए गए दस्तावेज फर्जी हैं। उन्होंने बोर्ड से एनओसी लेने के लिए जो चेंज आफ लैंड यूज (सीएलयू) सर्टिफिकेट लगाया था, वे नकली थे। इस आधार पर बोर्ड ने सेक्टर-36 थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पुलिस ने भगवती प्रोफेशनल एजुकेशन सोसाइटी की मैनेजमेंट व अन्य के खिलाफ जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें