फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फैकेल्टी दीक्षांत समारोह में व्यस्त, ओपीडी में आए मरीजों को झेलनी पड़ी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चार साल बाद पीजीआई में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान ओपीडी में आए मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ी। सभी फैकल्टी कार्यक्रम में सुबह 8.30 से दोपहर 1.00 बजे तक व्यस्त रहे जिससे ओपीडी में आए मरीजों को इलाज के लिए घंटाें इंतजार करने के बाद निराश लौटना पड़ा। वहीं, मरीजों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए रेजिडेंट डॉक्टर ने मोर्चा संभालने का पूरा प्रयास किया, लेकिन ज्यादातर रेफरल मरीजों को फैकल्टी की अनुपस्थिति में वे भी उचित परामर्श देने में असमर्थ दिखे। दूरदराज क्षेत्र से आए मरीज का कहना था कि जब सीनियर डॉक्टरों को ओपीडी में देखना ही नहीं था तो उन्हें आज के दिन बुलाना ही नहीं चाहिए था। इसके साथ ही भार्गवा सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह के कारण मरीजों को रिसर्च ब्लॉक में नमूना देने जाने में भी काफी परेशानी हुई। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन स्थल होने के कारण मुख्य मार्ग बन्द होने से मरीजों को दूसरे मार्ग से नमूना देने के लिए रिसर्च ब्लॉक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें