फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फैक्ट्री कर्मचारी पर हमला, दिवाली का बोनस लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिवाली से पहले फैक्ट्री से लौट रहे व्यक्ति की जांघ पर चाकुओं से हमलाकर बोनस की रकम छीन ली। 30 वर्षीय कर्मचारी ने भाग कर जान बचाई। घायल हल्लोमाजरा निवासी मुन्ना कुमार को जीएमसीएच 32 में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

तीन बच्चों का पिता मुन्ना औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में काम करता है। शनिवार शाम फैक्ट्री से मिले दिवाली बोनस और कुछ और पैसा लेकर पैदल ही घर जा रहा था। शनिवार शाम लगभग 7.15 बजे रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति जांघ पर चाकू से वार कर 15-16 हजार रुपये की नकदी लूट फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें