फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक्सट्राआर्डिनारी' में एक नारी दिखाएगी दस का दम

Thu, 16 Jan 2014 07:42 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आपको नारी की शक्ति का एकदम बिंदास और नया रूप दिखाई देने वाला है। यह फिल्म है 'एक्सट्राआर्डिनारी'।
विज्ञापन


जिसकी पृष्ठभूमि चंडीगढ़ की है। सुनंदा मित्रा की इस फिल्म का शूट चंडीगढ़ में शुरू हो गया है। वर्ल्ड होटल टारक्यायस के साथ इसकी शूटिंग, सुखना लेक, राक गार्डन और रोज गार्डन में होगी। यह फिल्म केजी एंड प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही है।

अमर उजाला से बातचीत में सुनंदा घोष ने बताया कि उन्होंने काफी समय कल्पना लाजिमी और डा. भूपेन हजारिका के संग एसिस्ट किया है।

उन्होंने मुस्लिम युवाओं के लिए जिहाद और फिर इडियट बाक्स बनाई। जिसको अच्छी प्रसिद्धि मिली। उन्होंने कहा कि 'एक्सट्राआर्डिनारी' की प्रेरणा उनको उन महिलाओं से मिली जो कबीलाई जीवन गुजर बसर करती हैं या फिर अपना जीवन यापन करने के लिए मेहनत करती हैं।
विज्ञापन


रितु ही कर सकती थीं रोल
उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में रितुपर्णा सेन गुप्ता की भूमिका एक ग्रूमिंग गुरू की है। जो समाज से दस ऐसी गर्ल्स को खोजती है और फिर उनको रैंप पर पहुंचा देती है। यह भूमिका चैलेंजिंग है।

दस लड़कियों का चयन मुश्किल
उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए दस गर्ल्स का सेलेक्शन करना काफी मुश्किल था। इनको इसी तरह से सेलेक्ट किया गया है जिससे कि वह भूमिका उसी अंदाज में निभाएं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ है बेस्ट सिटी
मित्रा ने कहा कि चंडीगढ़ बेस्ट सिटी है इसीलिए फिल्म की शूट के लिए इसी सिटी का चुनाव किया गया। यहां लेक भी है और गार्डन भी। सफाई की व्यवस्था भी यहां जबरदस्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें