फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूरः आलू के कोल्ड स्टोरेज में धमाका, दो लोगों की मौत, चार गंभीर घायल

Fri, 31 Mar 2017 02:20 PM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
संगरूर में आलू के गोदाम में धमाका
विज्ञापन
पंजाब के संगरूर से बड़ी खबर। यहां शुक्रवार दोपहर आलू के गोदाम में जबरदस्त धमाका हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाका धुरी में हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि धमाका गोदाम में रखे एलपीजी सिलेंडर के फटने के कारण हुआ। हालांकि अभी इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है। धमाके की खबर मिलते ही पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है।

वहीं धमाके के कारण आसपास के इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। धमाके से गोदाम पूरी तरह से ढह गया। जैसे ही धमाका हुआ, गोदाम आग की लपटों से घिर गया और चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


यह देखकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। धमाके के समय गोदाम में कितने लोग थे अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें