फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगाः मिठाई बनाते समय डीजल ड्रम में लगी आग के साथ जोरदार धमाका, तीन मजदूर झुलसे

Tue, 08 Oct 2019 06:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
गोदाम के अंदर की फोटो जहां विस्फोट हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोगा जिले के गांव दौलतपुरा में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, जब रिहायशी इलाके में बने एक स्वीट शॉप के गोदाम में मिठाई बनाते समय डीजल का ड्रम फट गया और विस्फोट होने के वहां काम कर रहे तीन प्रवासी मजदूर झुलस गए। तीनों को मोगा के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


थाना सदर के अधीन पड़ते गांव दौलतपुरा में मंगलवार की सुबह एक हलवाई के गोदाम में मिठाई बनाई जा रही थी। इस दौरान गोदाम में रखे डीजल के ड्रम में अचानक आग लग गई और जोरदार धमाका हो गया। हादसे में मिठाई बना रहे तीन प्रवासी मजदूर झुलस गए, जिनकी पहचान पवन कुमार, कमलेश कुमार व ब्रह्मदेव के रूप में हुई है। वहीं गोदाम में खड़ी एक बोलेरो गाड़ी और अन्य सामान भी जल गया। 

हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल सा बन गया और काफी मशक्कत कर गांव वासियों ने आग पर काबू पाया। घायलों को सिविल अस्पताल मोगा लेकर पहुंचे पवन कुमार ने बताया कि गांव दौलतपुरा में सुखमनी स्वीट शॉप पर वह काम करता है और दुकान से कुछ दूरी पर बने गोदाम में उसके साथी दशहरा पर्व को लेकर मिठाई बना रहे थे।
विज्ञापन


अचानक हादसा हो गया। वहीं दूसरी ओर गांव वासियों में चर्चा थी कि मिठाई बना रहे कारीगर बीड़ी पी रहे थे। इसके चलते ड्रम से डीजल निकालते समय घटना हो गई। थाना सदर पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें