फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में 25 देशों के विशेषज्ञों ने समझी भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में आयोजित 8वां पब्लिक हेल्थ पॉलिसी एंड मैनेजमेंट कार्यक्रम संपन्न हो गया। विदेश मंत्रालय के इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन कार्यक्रम के तहत हुए एक सप्ताह के प्रशिक्षण में 25 देशों के 45 वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था की बारीकियां समझीं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अफ्रीका, एशिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट के देशों से आए स्वास्थ्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों को भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था, सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को जमीन पर लागू करने के तरीकों की जानकारी दी गई।
उन्होंने आयुष्मान भारत, नेशनल हेल्थ मिशन, अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम और डिजिटल हेल्थ जैसी योजनाओं के बारे में समझा। पीजीआई की ग्रीन हॉस्पिटल पहल, रीजनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन को भी समझा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें