फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः फ्रांस से एक्सपर्ट की टीम अप्रैल में आएगी, ऐतिहासिक वस्तुओं के संरक्षण में करेगी मदद

Fri, 06 Mar 2020 12:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
यूटी एडवाइजर की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ के हेरिटेज आइटम्स के संरक्षण के लिए फ्रांस से विशेषज्ञों की एक टीम अप्रैल में चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह टीम शहर की हेरिटेज आइटम्स की पहचान में सहायता करेगी ताकि उनका संरक्षण किया जा सके। यह जानकारी प्रशासन ने अधिकारियों ने वीरवार को एडवाइजर मनोज कुमार परिदा की अध्यक्षता में हुई हेरिटज आइटम प्रोटेक्शन सेल की बैठक में दी।
विज्ञापन


बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शहर में तीन से चार जगह तय करें, जहां पर हेरिटेज आइटम्स सुरक्षित रखा जा सके। बैठक में हेरिटेज फर्नीचर, टेबल, चेयर्स व अलमीरा आदि को बचाने के लिए प्लान बनाया गया। इसके अलावा एक एक्सपर्ट कमेटी बनाने का भी फैसला लिया गया।

जिससे इन आइटम्स के यूज के लिए ऑफिशियल सर्टिफिकेशन जरूरी होगा, ताकि इनका दुरुपयोग रोका जा सके। इस मकसद के लिए टेक्नॉलोजी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया। एडवाइजर ने कहा कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवेयर भी किया जाएगा, ताकि इन आइटम्स की निलामी को रोका जा सके। इसके लिए सोशल मीडिया फेसबुक व ट्वीटर आदि का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


हेरिटेज आइटम्स के संरक्षण के बाद प्रशासन इनके ऑक्शन करने के विकल्प भी तलाश करेंगे, जिससे इनकी अवैध रूप से हो रही नीलामी को रोका जा सके और सही हाथों में ये आइटम्स पहुंच सकें। इस कमेटी में प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम, फाइनेंस सेक्रेटरी, सेक्रेटरी कल्चरल अफेयर्स, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, चीफ आर्किटेक्ट, चीफ इंजीनियर, प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स, एडवोकेट अजय जग्गा व अन्य इंस्टीट्यूट से पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें