फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, यहां कोई नहीं लगाना चाहता स्टॉल

Wed, 25 Dec 2013 01:50 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारी सेक्टर-34 के प्रदर्शनी ग्राउंड की ऑक्शन के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं आया।
विज्ञापन


विंटर सीजन के लिए स्टॉल लगाने के लिए प्रदर्शनी ग्राउंड को 15 दिनों के ऑक्शन के लिए 17 दिसंबर को वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक हुई थी।

बैठक में इसका रिजर्व प्राइस पांच लाख रुपये तय किया गया था। कुछ अधिकारियों का मत था कि इसकी ऑक्शन तुरंत 19 दिसंबर को कर दिया जाए। सहमति न बन पाने के कारण यह स्थिति पैदा हो गई।

ऑक्शन के लिए अधिकारी नगर निगम के कमेटी रूम में 11 बजे बैठे रहे। दो घंटे तक इंतजार करते रहे। कुछ देर कमेटी रूम में इंतजार करते तो कुछ देर के बाद बारी-बारी से अधिकारी बाहर निकलकर देखते कि कोई आ भी रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार अधिकारी अपना काम समेट कर अपने-अपने कार्यालय का रुख किया। ऑक्शन के लिए नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, एके डढवाल, देशराज उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें