फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारों के लिए परीक्षा देने आए थे आरोपी

Thu, 03 Apr 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे अभ्यर्थी की जगह एसएससी की परीक्षा देने आए पकड़े गए आरोपियों में से छह ऐसे हैं, जो रिश्तेदारों की जगह परीक्षा देने आए थे।
विज्ञापन


साथ ही सेंटर के बाहर पकड़ा गया राजेश परीक्षा दिलवाने का गिरोह चलाता है। वहीं सोनीपत निवासी अजीत को परीक्षा देने के लिए राजेश ने ही भेजा था।
 
गौरतलब है कि मंगलवार को पुलिस ने नगर में हुई एसएससी की परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर देते कुल आठ को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, राजेश की गिरफ्तारी के समय उसके साथ दो और युवक थे, जो किसी और की जगह परीक्षा देने के लिए केंद्र के अंदर जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, पुलिस को देखते ही गोहाना निवासी यह दोनाें आरोपी वहां से भाग खड़े हुए।
 
पुलिस ने बुधवार को छह आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, वहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने कैथल निवासी जगमेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


हिसार निवासी विपिन उसकी जगह एसएससी की परीक्षा देने के लिए आया था। पूछताछ के दौरान गिरोह के मुखिया राजेश ने बताया कि वह सोनीपत में टाइपिस्ट सेंटर चलाता है और परीक्षा पास करवाने के लिए वह एक अभ्यर्थी से एक लाख रुपये लेता है।

इसके बाद जो भी किसी दूसरे का पेपर देने के लिए जाता है, उसे 70 हजार रुपये दिए जाते हैं। पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान और भी खुलासे हो सकते है। वहीं पुलिस यह भी जानने में जुटी है कि राजेश इससे पहले किस-किस को परीक्षा पास करवा चुका है।

इनकम टैक्स का पेपर क्लीयर कर चुका है विपिन
हिसार निवासी विपिन ने हाल ही में इनकम टैक्स की परीक्षा क्लीयर की है। काल लेटर आ चुका है, लेकिन अभी पुलिस वेरिफिकेशन चल रही है।
विपिन कैथल के जगमेश के लिए परीक्षा देने आया था। यहां तक कि जब पुलिस ने विपिन को पकड़ा तो उस समय जगमेश का मोबाइल उसके पास था।

सेक्टर-22 पुलिस चौकी प्रभारी जसपाल सिंह ने उसके मोबाइल से विपिन के घर फोन किया तो उसकी भाभी ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि जगमेश की दो लड़कियां हैं। वहीं जगमेश जो खुद को विपिन बता रहा था से पुलिस ने उसकी भाभी का नाम पूछा तो वह नहीं बता सका।
विज्ञापन


किस तरह से पकड़ा आरोपियों को
गिरफ्तार आरोपियों को परीक्षा केंद्र के अंदर हैंड राइटिंग मैच कराई गई। इससे इसका भेद खुल गया।

कौन किसकी जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए

फर्जी परीक्षार्थी----असली परीक्षार्थी
अमृत दहिया (सोनीपत) --विक्रम सिंह(सोनीपत)
मंजीत(सोनीपत)--प्रीती (चंडीगढ़)
सोनू (दिल्ली)--प्रमोद कुमार (भिवानी)
अजीत सिंह (सोनीपत)--अनिश (रोहतक)
अनिल कुमार (पानीपत)--सुनील कुमार (सोनीपत)
मंजीत सिंह (हिसार)--रवि कुमार (हिसार)
विपिन (हिसार)--जगमेश (कैथल)

भाभी के लिए आई थी परीक्षा देने
गिरफ्तार आरोपी सोनीपत निवासी मंजीत भाभी प्रीति के लिए परीक्षा देने आई थी। भाभी चंडीगढ़ में रहती है जो कि शादीशुदा है। पुलिस ने प्रीति को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को अदालत ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें