फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मंगलाचरण’ ने जीत लिया सभी का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में रविवार को ग्लोरियस पैसेजेस के अंतर्गत इंटरनेशनल डांसर रमली इब्राहीम और उनके शिष्यों ने शानदार परफारमेंस दी। इस कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के साथ की गई। इसके बाद दूसरी परफारमेंस स्टाई पेश की गई। स्टाई एक डांस था जो कि सखीनाथ से प्रेरित था। इसके बाद यहां पर भगवान कृष्ण पर आधारित उड़िया एक्सप्रेसिव डांस पेश किया गया, जिसमें पांच आर्टिस्टों ने परफारमेंस दी। इस मौके पर शिव के ऊपर आधारित अष्टसंभू डांस, ज्वाय और रिलीज पर एक-एक डांस ‘मोक्ष’ की परफारमेंस हुई। इस दौरान रमली इब्राहीम के साथ गीतिका श्री और 4 युवा डांसरों ने अपना डांस पेश किया। इसमें डेवाखुमरन, हरीन लोगानादन, दीपा जयबालन और प्रियंका शामिल रहे। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के एडवाइजर मनोज परिदा बतौर मुख्य अतिथि शामिल थे।
विज्ञापन

कुआलालंपुर के रहने वाले रमली इब्राहीम ने बताया कि वह सूत्रा फाउंडेशन के प्रमुख हैं और वह खुद एक डांसर व कोरियोग्राफर भी हैं। उन्होंने कहा कि वह गुरु डेबाप्रसाद घराना से आते हैं। इस कार्यक्रम में गुरु गजेंद्र पांडा, ज्योति श्रीवास्तव, गुरु डेबाप्रसाद से प्रेरित डांस पेश किया गया। मलयेशिया में वह ‘सूत्रा’ फाउंडेशन चला रहे हैं और वहां पर करीब ढाई सौ युवा ओडिसी डांस की ट्रेनिंग के लिए उनके पास आते हैं। मलयेशिया में कई कल्चर हैं। वहां भारतीय भी हैं और चीनी भी हैं, ऐसे में मलयेशिया में भारतीय कल्चर को भी काफी पसंद किया जाता है।
दुनियाभर में प्रसिद्घ करना है डांस
रमली इब्राहीम ने बताया कि वह दुनियाभर में डांस को प्रसिद्ध करना चाहते हैं। इसके लिए वह अभी मलयेशिया में काम कर रहे हैं और अब दुनियाभर में इस डांस को फैलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह जिन आर्टिस्टों को ट्रेनिंग देते हैं उनकी परफारमेंस भी लगातार करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें