फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बनाना हो या गाड़ी खरीदनी हो, अब सब महंगा

Wed, 04 Nov 2015 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर में आने वाले दिनों में घर बनाने से लेकर शहनाई बजाने तक सब कुछ महंगा हो जाएगा। सरकार ने लोगों की जेब पर गुपचुप तरीके से गऊ सेस लगाकर यह बोझ डालने की तैयारी की है। गऊ सेस बिजली से लेकर घर बनाने के लिए जरूरी सीमेंट समेत अन्य वस्तुओं पर वसूला जाएगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कार, स्कूटर या कोई अन्य वाहन खरीदने पर यह यह टैक्स लगेगा। नगर काउंसिल की गत मीटिंग में इस नोटिफिकेशन के बारे बताया गया था। गऊ सेस से इकट्ठा होने वाले लाखों रुपये लावारिस पशुओं की समस्या को दूर करने व गऊशाला बनाने के लिए खर्च होगा।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार द्वारा द पंजाब प्रोवटेशन ऑफ काउज स्लॉटर एक्ट-1985 की धारा 7 अधीन नोटिफिकेशन जारी की गई है। साथ ही नगर काउंसिलों को गऊ सेस लगाने के आदेश दिए है। इसके तहत नगर काउंसिल की सीमा में रहने वाले लोगों के बिजली के बिल 2 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा लोगों को घर बनाने के लिए प्रयोग होने वाली सीमेंट की हर बोरी में एक रुपये प्रति बोरी अदा करना पड़ेगा। इसके अलावा नगर काउंसिल की सीमा के अधीन आने वाले तेल के टैंकर से प्रति टैंकर 100 रुपये, अंग्रेजी शराब की प्रति बोतल पर 10 रुपये, बीयर व देसी शराब की बोतल पर 5 रुपये, क्षेत्र के लोगों को अपने बच्चों के विवाह के लिए फंक्शन के लिए मैरिज पैलेस बुक करने पर 1000 रुपये व गर्मियों में एयर कंडीशन का आनंद लेने के लिए हर विवाह पर 1500 रुपये अधिक वहन करना पड़ेगा। यहीं बस नहीं की गई बल्कि यदि कोई व्यक्ति फोर व्हीलर खरीदता है तो उसे 1000 रुपये और टू व्हीलर खरीद करता है तो उसे 200 रुपये गऊ सैस के रूप में अधिक चुकाने होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें