फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की शाम सदाबहार गीतों के नाम, जरूर पहुंचे

Fri, 14 Feb 2014 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पृथ्वीराज यादगार सोसाइटी अमर उजाला के सहयोग से सदाबहार गीतों पर एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
विज्ञापन


यह आयोजन विख्यात संगीतकार पृथ्वीराज ओबरॉय की याद में आज बाल भवन सेक्टर 23 में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में नायक ब्रदर्स के साथ म्यूजिक कोआर्डिनेटर विवल शर्मा, राजिंदर उर्फ कमांडो प्रस्तुति देंगे।

आज की शाम साढ़े पांच बजे से बाल भवन में नायक ब्रदर्स संगीत प्रेमियों के लिए एक शाम सदाबहार मधुर गीतों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

इसमें संगीत प्रेमी अपने पसंदीदा गीत सुन सकेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है।

चंडीगढ़ सेक्टर-17 डी स्थित दीपक रेडियोज से नि:शुल्क पास प्राप्त किए जा सकते हैं। इस कार्यक्रम के केनरा बैंक और इलाहाबाद बैंक सहप्रायोजक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें