फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एकता की हत्या की गुत्थी 36 घंटे बाद भी नहीं सुलझी, आरोपी अनस की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- गर्दन पर तेजधार नुकीले हथियार से किए गए थे कई वार, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, एकता कहीं और शादी करने वाली थी इसलिए नाराज था अनस
परिजन मामले में नहीं बोल रहे कुछ भी, अनस के होश में आने पर ही खुलेगा राज

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली/खरड़/चंडीगढ़। खरड़ के सन्नी एनक्लेव की एकता कॉलोनी में हुई मल्टीनेशनल कंपनी की जीएम एकता (27) की हत्या की गुत्थी 36 घंटे बाद भी नहीं सुलझ सकी। एकता का प्रेमी अनस कुरैशी जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक है। उसे होश भी नहीं आया है। ऐसे में पुलिस के हाथ भी खाली हैं क्योंकि हत्या के वक्त घर में केवल एकता और अनस ही थे।
एकता के बाद अब अनस ही है जो हत्या का राज खोल सकता है, इसलिए पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि एकता और अनस के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन अब एकता कहीं और शादी करने वाली थी, इससे अनस नाराज था और इसी वजह से उसने एकता की हत्या की। हालांकि अभी पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही। एकता के परिजन भी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे।
विज्ञापन

डीएसपी खरड़ कर्ण संधू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद रविवार को एकता का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, एकता की गर्दन पर नुकीले हथियार से कई वार किए गए थे जिस कारण उसकी मौत हुई। डीएसपी ने कहा कि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करना बाकी है। पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। रविवार देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
डीएसपी ने बताया कि हत्या के आरोपी अनस कुरैशी के होश में आने पर ही उसे गिरफ्तार कर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी के होश में आने पर ही स्थिति साफ होगी। उन्होंने कहा कि इसमें जांच चल रही है। जल्द ही हत्या की असल वजह सामने आ जाएगी। अनस कुरैशी सिर व पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं व उसकी टांगों की हड्डियां भी टूट गईं हैं। सिर में भी गहरी चोट लगी है। इस कारण वह बेहोशी की हालत में है। उसके कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न है और उसे ऑक्सीजन पर रखा गया है। पुलिस की एक टीम की ड्यूटी अस्पताल में उसके साथ लगा दी गई है।
बता दें कि एकता यूएसए बेस्ड एक मल्टीनेशनल कंपनी में जनरल मैनेजर (जीएम) थी। शुक्रवार रात उसकी हत्या कर शनिवार अलसुबह प्रेमी अनस कुरैशी उसकी कार लेकर भाग रहा था। शाहपुर मारकंडा (हरियाणा) में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। खरड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एकता सन्नी एनक्लेव की एकता कॉलोनी में अपनी मां परमजीत और छोटे भाई रोहित और भाभी के साथ रहती थी। वर्ष 2020 में एकता के पिता का निधन हो गया था। एकता का बड़ा भाई सुखचैन सिंह चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र में परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार को एकता के छोटे भाई रोहित के ससुराल गांव ज्यूहेड़ी (मोहाली) में एक धार्मिक कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए एकता को छोड़कर पूरा परिवार वहां गया हुआ था। रात करीब 12 बजे एकता के ऑफिस की छुट्टी होने पर उनकी बड़े भाई सुखचैन सिंह से बात हुई थी। सुखचैन ने उसे भी गांव ज्यूहेड़ी बुलाया लेकिन वह नहीं आई। उसने कहा कि वह घर पर ही रुकेगी। रात को अनस उसके घर आया और उसकी हत्या कर सुबह करीब पांच बजे घर से भाग निकला। वह घर से निकलते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें